फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज के चालकों के खिलाफ विद्यार्थियों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
निसिंग (करनाल)। गांव बस्तली में हरियाणा राज्य परिवहन की बसें न रुकने से मंगलवार को कॉलेज छात्रों ने परिवहन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। परिवहन विभाग के चालक गांव के बस स्टैंड पर बसों को रोके बगैर सीधे निकालकर ले जा रहे हैं। जिसके चलते उन्हें स्कूल, कॉलेज में पहुंचने में हर रोज देरी होती है।
कॉलेज छात्रों में नीरज गुनियाणा, अजय राणा, अमुपुर, साहिल, रोबिन, बबली, जोगिंद्र सिंह, पवन कुमार, रमेश कृष्ण कुमार सहित अन्य का कहना है कि गांव बस्तली के बस स्टैंड पर गुनियाणा, अमुपुर, चकदा, बरास और बस्तली गांव के ग्रामीण व कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं हर रोज अपने शिक्षण संस्थानों में जाने के लिए पहुंचते हैं। हर रोज हरियाणा राज्य परिवहन के चालक बसों को बिना रोके सीधे निकाल लेते है, जबकि यहां पर सभी बसों का ठहराव है। बसें न रुकने से उनको हर रोज देरी से अपने शिक्षण संस्थानों में पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया इस समस्या को लेकर विभाग के उच्चा अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन कई वर्षों से यह समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। उन्होंने बस स्टैंड पर सभी बसों का ठहराव करवाने की प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है। इस संबंध में विभाग के किसी भी अधिकारी से बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें