फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार नंबर के बगैर 6 से 14 वर्ष के बच्चे को मिलेगा स्कूल में दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। स्कूल में अपने बच्चों को दाखिला कराने के लिए अभिभावकों को आधार कार्ड बनवाने के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बिना आधार कार्ड के ही अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल में दाखिला करा सकेंगे। वर्ष 6 साल से 14 वर्ष के बच्चे का आधार कार्ड ना होने पर स्कूल संचालक उसे दाखिला देने से मना नहीं कर सकते।
निदेशक मौलिक शिक्षा हरियाणा की ओर से राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, मौलिक शिक्षा अधिकारियों के साथ ही अन्य खंड अधिकारियों के नाम पत्र जारी कर यही निर्देश दिए हैं कि बिना आधार नंबर के बच्चे को दाखिला दिया जाए, लेकिन छात्रवृत्ति के लिए आधार नंबर जरूरी है। इस लिए आधार नंबर न होने पर बच्चे को पहले दाखिला दिया जाए और फिर उनके अभिभावकों को जागरूक कर उस बच्चे का आधार कार्ड बनवाया जाए।
विज्ञापन


दाखिल के लिए स्कूल में मांग रहे थे आधार कार्ड, कई बच्चे रह गए थे दाखिले से वंचित
शिक्षा का अधिकार अधिनियम की धारा 15 के अनुसार 6 से 14 आयु वर्ग के किसी भी विद्यार्थी को स्कूल में दाखिला लेने से वंचित नहीं किया जा सकता है। इसकी अनुपालना में बनाए गए हरियाणा राइट टू चिल्ड्रेन टू फ्री एवं कंपल्सरी एजुकेशन रूल्स 2011 के नियम 9(1) तथा (2) में इसका उल्लेख भी किया गया है। विभाग के संज्ञान में आया है कि आधार कार्ड नंबर के अभाव में बच्चों को दाखिले से मना किया जा रहा है। ऐसे में पत्र में कहा है कि बालक के पास आधार कार्ड नंबर का न होना दाखिले से इनकार का आधार नहीं है। आधार नंबर के बिना भी प्रार्थी बालक को स्कूल में दाखिले के लिए आवेदन पर दाखिला दिया जाना अनिवार्य है। ऐसे में इसकी अनुपालना सुनिश्चित की जाए।

दाखिले के बाद अवश्य बनवाएं आधार कार्ड
आधार नंबर न होने पर बच्चे को दाखिला तो मिल जाएगा, शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं को लाभ लेने के लिए आधार नंबर की बहुत आवश्यकता है, क्योंकि विभाग की स्कीमों की राशि पीएफएमएस के माध्यम से सीधे विद्यार्थी के बैंक खाते में जारी होती है, उसके लिए बच्चे का आधार कार्ड नंबर की अनिवार्यता बनी रहेगी। यह राशि बिना आधार नंबर के खाते में नहीं जा सकेगी। बता दें कि सरकारी स्कूलों में ज्यादातर बच्चों को किसी न किसी रूप में छात्रवृत्ति मिलती है। यानी जैसे एससी स्कॉलरशिप के अलावा अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन



इस बार 6 से 14 वर्ष के बच्चे को आधार नंबर के बिना ही स्कूल में दाखिला मिलेगा। इसके लिए विभाग की ओर से निर्देश भी जारी किए गए हैं, लेकिन दाखिले के बाद इन बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए स्कूल प्रिंसिपल और अध्यापक उनके अभिभावकों को कहकर आधार कार्ड अवश्य बनवाएंगे।
-उमा रेढू, प्रिंसिपल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निसिंग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें