अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। आईटीआई में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों के पास ऑन लाइन आवेदन करने के लिए दो दिन शेष है। 18 जुलाई तक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद सीट अलॉटमेंट के लिए 23 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। 3 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया चली हुई है। शहर में स्थित सरकारी आईटीआई में अब तक करीब 1 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने अलग-अलग कोर्स में आवेदन कर दिया है। जिले में 6 सरकारी आईटीआई और 7 से ज्यादा प्राइवेट आईटीआई है। इनमें एक लड़कियों के लिए आईटीआई है। जिसमें अभी तक एक भी आवेदन नहीं आया है।
ये रहेगा आगामी शेड्यूल
आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई तक चलेगी, सीट अलॉटमेंट के लिए 23 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी, जिन विद्यार्थियों को सीट अलॉटमेंट होगी, उनको 24 जुलाई से 27 जुलाई तक संस्थान में जाकर अपने डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन कराने होंगे। इसी प्रकार, 28 जुलाई को दूसरे चरण के लिए फिर से रिक्त सीट दिखाई जाएगी, अगली प्रक्रिया के तहत 28 और 29 जुलाई को फिर से पोर्टल ओपन होगा, विद्यार्थी अपनी पसंद के संस्थान व ट्रेड चुन सकते हैं, संस्थानों में 30 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट लगेगी, दूसरी लिस्ट में जिनका नंबर आएगा, वह आवेदक 1 अगस्त से 3 अगस्त तक संस्थान में जाकर अपने डॉक्युमेंट वेरिफिकेेशन कराएंगे, तीसरे चरण के लिए 4 जुलाई को वेकेंट सीटें दिखाई जाएंगी, 4 और 5 अगस्त को फिर से पोर्टल ओपन होगा, 6 अगस्त को तीसरी लिस्ट जारी की जाएगी, 6 अगस्त से लेकर 9 अगस्त तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी।