फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य मार्गों पर कल चक्का जाम करेंगे कसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले वीरवार को खराब मौसम व बूंदाबांदी के बीच किसानों के जीटी रोड स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा व करनाल-जींद मार्ग प्यौंत टोल प्लाजा पर धरने जारी रहे। बसताड़ा टोल पर महाराजा सूरजमल आर्गेनाइजेशन के प्रधान विक्रम मान सहित 12 सदस्य भूख हड़ताल पर बैठे। किसानों ने कृषि कानूनों के खिलाफ मोर्चा तेज कर दिया है। छह फरवरी को जिले में राष्ट्रीय राजमार्गों व राज्य मार्गों पर 11 स्थानों पर जाम लगाकर धरने देंगे। ओएसिस पर्यटन केंद्र के समीप जीटी रोड स्थित किसानों के लंगर स्थल पर भाकियू नेताओं की बैठक हुई जिसमें 11 स्थानों पर दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक तीन घंटे तक जाम लगाने की रणनीति बनाकर जिम्मेदारियां लगाई गई। बैठक में भाकियू प्रदेश कोर कमेटी सदस्य जगदीप औलख, जिलाध्यक्ष अजय राणा, बसताड़ा टोल धरना कमेटी अध्यक्ष रामपाल चहल, हैप्पी औलख सहित कई किसान नेता मौजूद रहे। किसानों ने ऐलान कि किसी नेता के वाहन को जाम के दौरान गुजरने नहीं दिया जाएगा। केवल आवश्यक सेवाओं, सैन्य वाहन, प्रशासन के वाहनों व एंबुलेंस को ही गुजरने दिया जाएगा। दूसरी ओर जिला प्रशासन ने किसानों के जाम के मद्देनजर यातायात को वैकल्पिक रास्तों से गुजारने की योजना पर काम शुरू कर दिया है ताकि जनता को समस्या ना हो। पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान बसताड़ा टोल पर किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने सरकार से तीनों कृषि कानून रद्द करने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ता भी धरने पर पहुंच रहे हैं। वहीं जेजेपी छोड़ चुके कार्यकर्ता भी खुलकर किसान आंदोलन के समर्थन में आ चुके हैं।
विज्ञापन

इन स्थानों पर किसान लगाएंगे जाम
भाकियू ने ऐलान किया कि छह फरवरी को तीन घंटे तक दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बसताड़ा टोल टैक्स प्लाजा, करनाल-जींद स्टेट हाइवे स्थित प्यौंत टोल प्लाजा, करनाल-यमुनानगर वाया इंद्री स्टेट हाइवे पर रंबा पुलिस चौकी के समीप, करनाल-यमुनानगर स्टेट हाइवे वाया गढ़ीबीरबल मार्ग पर बयाना गांव में अनाज मंडी के समीप, इंद्री-कुरुक्षेत्र मार्ग पर भादसों गांव में, निसिंग में करनाल-कैथल रोड पर बस अड्डा के सामने, असंध में करनाल रोड पर नई अनाज मंडी के सामने, बल्ला गांव में कोहंड-असंध मार्गपर, निगदू में नीलोखेड़ी-पिहोवा मार्ग पर, करनाल-मेरठ रोड स्थित नगला चौक पर, काछवा गांव में करनाल-पिहोवा मार्ग पर जाम लगाया जाएगा और इन स्थानों पर किसान धरने पर बैठेंगे।
निसिंग। प्यौंत टोल प्लाजा पर किसान विक्रम, गुरलाल, लखा सिंह, हरजिंद्र व अन्य धरने पर बैठे रहे। उन्होंने कहा कि धूल, सर्दी व बारिश की परवाह किए बिना किसान हक की लड़ाई लड़ रहा है। किसान मुख्य सड़क को छोड़ टोल के समीप खाली जगह में बैठे हैं।
विज्ञापन

रत्तक रोड पर हुई भाकियू चढूनी ग्रुप की बैठक में किसानों ने छह फरवरी को सड़कें जाम करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। असंध क्षेत्र में हाइवे 709ए स्थित प्यौंत टोल प्लाजा, असंध के जींद चौक व बल्ला गांव में असंध-कोहंड स्टेट हाइवे पर जाम की योजना बनाई। धरने की अध्यक्षता प्रधान जीवन सिंह करेंगे। इस मौके पर भाकियू जिला उपप्रधान छत्रपाल सिंधड़, सुखविंद्र झब्बर, शहरी प्रधान सुख काहलों, हल्का प्रधान परमजीत सिंह, निशान सिंह डेरा गामा, गुरदेव सिंह वाहला व अन्य मौजूद रहे।ढढ
डीसी निशांत कुमार यादव का कहना है कि किसानों के चक्का जाम को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। आम जन को कोई दिक्कत ना आए, इसके लिए शुक्रवार को किसान नेताओं के साथ बैठक भी की जाएगी। ताकि वे नेशनल हाईवे जाम ना करें। इसके अलावा लॉ एंड आर्डर बना रहे। उसके लिए एक हजार पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें