फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 10वीं पास 10 जून और 12वीं पास 26 तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे आने के बाद पॉलिटेक्निक में दाखिले का शेड्यूल भी बदल गया है। अब डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए विद्यार्थी पॉलिटेक्निक संस्थानों में आवेदन कर सकते हैं। 10वीं पास विद्यार्थियों के पास 10 जून और 12वीं पास छात्र 26 मई तक आवेदन कर सकते हैं जबकि पहले 18 मई आवेदन की अंतिम तिथि थी।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा सोसायटी (एचएसटीईएस) की ओर से जारी अनुमानित दाखिला अधिसूचना के अनुसार, पॉलिटेक्निक संस्थानों में कक्षाएं 14 अगस्त से शुरू होंगी। इससे पहले दो चरणों की काउंसलिंग प्रक्रिया चलेगी।
पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा इंजीनियरिंग में दसवीं पास विद्यार्थी तीन वर्षीय और 12वीं पास विद्यार्थी दो वर्षीय कोर्स करेंगे। दाखिले के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग के पोर्टल www.techadmissionhry.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। जिले में नीलोखेड़ी में राजकीय पॉलिटेक्निक का एकमात्र संस्थान है। जहां के विभिन्न कोर्स की 600 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। कई साल से इन सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन कई गुना होते हैं। दसवीं और बारहवीं पास दोनों विद्यार्थियों को दाखिला मिलता है।
विज्ञापन





नीलोखेड़ी पॉलिटेक्निक में सीटें-

- डिप्लोमा इन कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 120।

- डिप्लोमा इन इलेक्ट्रोनिक्स एंड कॉम्यूनिकेशन में 120।

- डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग में 120।

- डिप्लोमा इन मेकेनिकल इंजीनियरिंग में 120।

- डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 60।

- डिप्लोमा इन इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोलिंग में 60।




पॉलिटेक्निक का शेड्यूल

शेड्यूल


डिप्लोमा इंजी.(10वीं पास)
डिप्लोमा इंजी. लिटरेल एंट्री (12वीं पास)

आवेदन और फीस जमा
10 जून तक

26 मई तक

दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया
12 जून तक


28 मई तक

मेरिट लिस्ट जारी होगी
15 जून (शाम 5 बजे)
29 मई (शाम 5 बजे)

फाइनल कट ऑफ

14 अगस्त


14 अगस्त

सत्र शुरू


14 अगस्त


14 अगस्त



ऑनलाइन विकल्प भरने और रिपोर्टिंग का शेड्यूल

पहली काउंसलिंग
डिप्लोमा इंजी.(10वीं पास)
डिप्लोमा इंजी. लिटरेल एंट्री (12वीं पास)

विकल्प चुनेंगे
16 से 18 जून तक

01 से 03 जून तक

सीट अलॉटमेंट
19 जून, शाम 5 बजे
04 जून शाम 5 बजे

फिजिकल उपस्थिति
22 से 24 जून तक

05 से 08 जून तक

पोर्टल पर सीटों की स्थिति
25 जून

09 जून

-

दूसरी काउंसलिंग
डिप्लोमा इंजी.(10वीं पास)
डिप्लोमा इंजी. लिटरेल एंट्री (12वीं पास)

विकल्प चुनेंगे
26 से 30 जून तक

10 से 12 जून तक

सीट अलॉटमेंट
01 जुलाई, शाम 5 बजे
16 जून शाम 5 बजे

फिजिकल उपस्थिति
02 से 04 जुलाई तक
18 से 20 जून तक

पोर्टल पर सीटों की स्थिति
06 जुलाई

22 जून


700 से 1000 रुपये तक है आवेदन शुल्क

नीलोखेड़ी संस्थान के प्रिंसिपल ज्वाला प्रसाद ने बताया कि जिन विद्यार्थियों की ऑनलाइन फीस जमा होगी, उन्हीं के दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे। उसी के आधार पर मेरिट बनाकर दाखिले देंगे। सामान्य श्रेणी के लिए एक हजार रुपये और आरक्षित के लिए 700 रुपये दाखिला फीस रखी गई है। आवेदन के लिए हरियाणा निवासी विद्यार्थियों के लिए परिवार पहचानपत्र अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें