अज्ञात लोगों ने तोड़ा केनरा बैंक का एटीएम, केस सुरक्षित
फोटो संख्या-23
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। नई अनाज मंडी रोड स्थित केनरा बैंक के एटीएम को शनिवार देर रात को अज्ञात चोरों ने लूटने का प्रयास किया। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने रात को सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
शनिवार रात को अज्ञात चोरों ने नई अनाज मंडी पर स्थित केनरा बैंक के एटीएम को निशाना बनाते हुए उससे तोड़-फोड़ कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस के अनुसार शनिवार को एटीएम में लगभग पांच लाख रुपये का केश रखा गया था, लेकिन चोर केश निकालने में कामयाब नही हो सकें। बैंक का एटीएम तोड़-फोड़ होने से लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस व बैंक के अधिकारियों को दी। पुलिस ने इस मामले की सूचना एफएसएल टीम को दी। रविवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया। बैंक अधिकारयों ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राम भरोसे है अधिकतर एटीएम-
शहर में लगभग दर्जन से ज्यादा बैंक है और अधिकतर बैंकों के एटीएम भी लगे हुए है। मजेदार पहलू है कि अधिकतर बैंकों के एटीएम रामभरोसे चल रहे है। बैंक की तरफ से कोई भी गार्ड नियुक्त नही किया गया है। जिससे किसी समय भी कोई बड़ी घटना घट सकती है। इससे पूर्व भी चोरों ने एटीएम को तोड़कर रुपये निकालने का प्रयास किया था, लेकिन असफल रहे थे। अतिरिक्त थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि नई अनाज मंडी रोड स्थित केनरा बैंक के एटीएम को तोड़कर रुपये निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन केश सुरक्षित है। मामले की जांच जारी है।