हरियाणा के जिला सिरसा के बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में स्वामी विवेकानंद हरियाणा राज्य ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता (पायका) के दूसरे दिन सोमवार को हुए वॉलीबॉल में करनाल ने जींद को, गुड़गांव ने भिवानी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
400 मीटर दौड़ में सोनीपत के पंकज ने प्रथम, भिवानी के मोनू ने द्वितीय और भिवानी के रोहित ने तृतीय स्थान हासिल किया।
3000 मीटर दौड़ में कैथल के सुखचैन ने पहला, महेंद्रगढ़ के रिजवान ने दूसरा और कुरुक्षेत्र के दीपक कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।
चार गुना सौ मीटर रिले दौड़ में महेंद्रगढ़ के अजीत, रिजवान, संजय व महेश की टीम ने प्रथम, रेवाड़ी के विनय, अविनाश, राहुल व प्रवीण की टीम ने द्वितीय, फरीदाबाद के सचिन, जितेंद्र, मनदीप व मनीष की टीम ने तृतीय प्राप्त किया।
डिस्कस थ्रो में रोहतक के अमित ने प्रथम, झज्जर के उज्जवल ने द्वितीय और पानीपत के जुबेर ने तृतीय स्थान हासिल किया।
लंबी कूद में पंचकूला के सुनील ने पहला, भिवानी के अनिल ने दूसरा और कुरुक्षेत्र के राहुल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वॉलीबॉल के सेमीफाइनल मुकाबले में करनाल ने जींद को 25-21, 18-25, 25-14, 25-14 से, गुड़गांव ने भिवानी को 28-26, 25-14 25-14 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।
इससे पहले पंचकूला ने पलवल को 25-16, 25-15 से, अंबाला ने रोहतक को 19-25, 25-23, 25-17 से, भिवानी ने यमुनानगर को 25-15, 15-13 से गुड़गांव ने अंबाला को 25-15, 25-10 से, करनाल ने सिरसा को 23-25, 25-19, 25-23 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
हॉकी के मुकाबलों में सिरसा ने पलवल को 3-0, जींद ने कुरुक्षेत्र को 5-0 से, कैथल ने गुड़गांव को 6-0 से करनाल ने हिसार को 4-0 से, रोहतक ने यमुनानगर को 4-1 से, भिवानी ने जींद को 3-0 से, सिरसा ने करनाल को 1-0 से, सोनीपत ने रोहतक को 2-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।