फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा शिक्षा, अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में करेगा सहयोग

Sun, 12 Jan 2014 12:42 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडो कनाडा चैंबर आफ कॉमर्स (आईसीसीसी), कनाडा के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात कर कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, शिक्षा और अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में पारस्परिक सहयोग को लेकर गहरी रुचि दिखाई।
विज्ञापन


इंडो कनाडा चैंबर आफ कॉमर्स, कनाडा के अध्यक्ष नवल बजाज की अगुवाई वाले इस 30 सदस्यीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल में सांसद जो डेनियल, वेटनो डूर टीवी और रेडियो नेटवर्क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुक्खी निज्जर भी शामिल थे।

बजाज ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि तीन वर्षों के दौरान आईसीसीसी, कनाडा 300 व्यवसायों को लेकर आया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में शिक्षा, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण और अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। हरियाणा के साथ व्यवसायिक सहयोग होने से कनाडा के व्यवसायिक समुदाय को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यहां आने से पहले प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने नई दिल्ली में आयोजित 12वें प्रवासी भारतीय दिवस में भी हिस्सा लिया था तथा मुख्यमंत्री हुड्डा के भाषण से काफी प्रभावित हुए थे, जिसमें मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीयों से संबंधित विभिन्न मुद्दों को उठाया था तथा राज्य सरकार द्वारा विदेशी निवेशकों की सुविधा के लिए लागू की जा रही विभिन्न योजनाओं को विस्तार से बताया था।

आपसी सहयोग में शिक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में हरियाणा अंतरराष्ट्रीय स्तर के शिक्षा के बड़े हब के रूप में उभरेगा।

जिला सोनीपत के कुंडली में आक्सफोर्ड की तर्ज पर राजीव गांधी एजूकेशन सिटी विकसित की जा रही है, जिसके परिसर में विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थान स्थापित हो रही है तथा इसके पूरा होने के बाद यहां लगभग डेढ़ लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एसएस ढिल्लो, अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग वाईएस मलिक, सूचना, जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के महानिदेशक सुधीर राजपाल तथा हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता कर्मवीर सैनी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें