हरियाणा के जिला सिरसा के सांसद डॉ. अशोक तंवर ने बताया कि अजमेर-अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस का 22 दिसंबर से जिले के कालांवाली स्टेशन पर ठहराव किया जा रहा है।
सांसद डॉ. तंवर ने बताया कि गाड़ी संख्या 19611/19612 अजमेर-अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस का 22 दिसंबर से कालांवाली स्टेशन पर ठहराव किया जा रहा है।
यह गाड़ी अजमेर से चलकर सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और रविवार को सुबह 4.50 बजे दो मिनट के लिए कालांवाली स्टेशन पर रुकेगी। वापसी में यह गाड़ी मंगलवार और वीरवार को अमृतसर से चलकर 23.05 बजे कालांवाली स्टेशन पर पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में 30 जुलाई को रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखा था। उन्होंने बताया कि 14519/14520 किसान एक्सप्रेस का भी डिंग स्टेशन पर ठहराव किए जाने के साथ साथ इस गाड़ी में एक वातानुकूलित कोच, एक महिला कोच के अलावा दो सामान्य कोच जोड़े जाने की मांग भी की गई है।