फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: युक्ति मिस और अभिमन्यु को मिस्टर फेयरवेल का खिताब

Thu, 30 Apr 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
29 ढांड 01 छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए प्राचार्य डॉ ऋषिपाल।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ढांड। बाबू अनंत राम जनता कॉलेज, कौल में प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल की अध्यक्षता में अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। फेयरवेल पार्टी में बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा युक्ति को ‘मिस फेयरवेल’ और बीएससी नॉन-मेडिकल तृतीय वर्ष के छात्र अभिमन्यु को ‘मिस्टर फेयरवेल’ चुना गया।

इसके अलावा बीए तृतीय वर्ष की कीर्ति को ‘मिस पर्सनैलिटी’ तथा बीए तृतीय वर्ष के गौरव को ‘मिस्टर पर्सनैलिटी’ के खिताब से नवाजा गया।

इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त डीएसपी रामदत्त नैन ने शिरकत की।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक

प्रस्तुतियों के माध्यम से माहौल को यादगार बना दिया।

नृत्य, गीत, कविता-पाठ, नाट्य प्रस्तुति और फैशन वॉक में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था।

मुख्य अतिथि रामदत्त नैन ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने कहा कि यह विदाई नहीं, बल्कि नए जीवन की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन


संयोजिका डॉ. सोनिया रानी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. प्रेरणा, डॉ. अनीता नैन और डॉ. मीनाक्षी ने निभाई।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और भावुक माहौल में एक-दूसरे को विदाई दी। समारोह यादगार पलों के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें