फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक युवक की मौत

Sun, 19 Apr 2026 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव जाखौली के नजदीक शुक्रवार को कार की चपेट में आने 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर किसी जरूरी काम से सफीदों गया था। काम पूरा करने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। जाखौली गांव के नजदीक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तितरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को संभाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मृतक के दोस्त फ्रांस वाला निवासी सौरभ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह व उसका दोस्त राहुल 16 अप्रैल को दोनों सफीदों से लौट रहे थे। करीब चार बजे अज्ञात कार चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राहुल को गंभीर चोटें आईं, जिनके चलते उसकी जान चली गई। राहुल अपने माता-पिता और एक छोटे भाई के साथ रहता था। उसकी अचानक मौत से परिवार में गहरा शोक छा गया है।

वर्जन-
तितरम थाना के जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें