फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: योग ओलंपियाड में दिखा अनुशासन-ऊर्जा का संगम

Fri, 01 May 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
खंड-स्तरीय योग ओलंपियाड में भाग लेते व अन्य। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीवन में खंड-स्तरीय योग ओलंपियाड उत्साह, अनुशासन और ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश ढुल ने की।

प्रधानाचार्य नरेश ढुल ने योग ओलंपियाड के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार है। नियमित योग अभ्यास से शारीरिक सुदृढ़ता, मानसिक संतुलन, एकाग्रता और आत्मविश्वास का विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। निर्णायक मंडल ने निर्धारित मानकों के आधार पर प्रदर्शन का मूल्यांकन कर परिणाम घोषित किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डीपीई शमशेर सिंह, सुनीता मलिक, चरण सिंह, अनिल सहित स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें