फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आत्म-संतुलन, मानसिक शांति और स्फूर्ति का माध्यम है योग ः सिंगला

Wed, 18 Jun 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में प्रबंधक कमेटी श्री भवानी मंदिर व पतंजलि योग समिति ने श्री भवानी मंदिर, चीका में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया। इसमें लोगों को योग करने के फायदे बताए गए।

इस मौके पर वरिष्ठ योग शिक्षक ईश्वर सिंगला ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक शांति और आत्म-संतुलन का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। योग से तनाव प्रबंधन, कार्यक्षमता में वृद्धि और जीवन की गुणवत्ता में सुधार
विज्ञापन


संभव है।

इसका शुभारंभ श्री भवानी सेवा समिति के प्रधान कुलदीप माजरा एवं आदर्श नाटक क्लब के प्रधान बलबीर सैनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर को संबोधित करते हुए कुलदीप माजरा व बलबीर सैनी ने कहा कि योग और प्राणायाम शरीर को स्वस्थ रखने की एक सरल और प्रभावशाली विधि है। नियमित अभ्यास से न केवल रोग दूर रहते हैं, बल्कि मन और शरीर दोनों में संतुलन बना रहता है।

“एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” की थीम के तहत 21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के रूप में शिविर में प्रतिभागियों को पतंजलि के युवा तहसील प्रभारी महावीर प्रजापति, मुख्य योग शिक्षक रवींद्र उर्फ पाली और वरिष्ठ योग शिक्षक ईश्वर सिंगला ने प्रार्थना मंत्रों के साथ योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया।
विज्ञापन


इस अवसर पर पतंजलि मीडिया प्रभारी गुरमीत सीड़ा, दीपक मिगलानी, हरपाल शर्मा, राममेहर, विक्की, गुरमीत सिंह, हरजिंदर सिंह, इंद्रमोहन मित्तल, सुशील जिंदल, डिंपल कुमार, रामपाल चावला, कश्मीर लाल गर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें