फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीन दिनों के लिए लू का यलो अलर्ट

Wed, 09 Apr 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मौसम लगातार गर्म हो रहा है। तापमान में वृद्धि से धूप झुलसाने लगी है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। लू का प्रकोप बढ़ने से दिन का तापमान अब 39.1 डिग्री तक पहुंच गया है। मंगलवार को दिनभर गर्मी का असर देखने को मिला। उधर, जिला प्रशासन ने भी लू भरी गर्मी देख चेतावनी जारी कर दी है।

प्रदेश में दिन में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है, क्योंकि तापमान रिकार्ड स्तर पर पहुंच रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि हो सकती है, लेकिन इसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज होने की संभावना है, क्योंकि विभाग ने 10 व 11 अप्रैल को हल्की बारिश होने की संभावना है। खास तौर से 10 अप्रैल को मौसम ज्यादा खराब रहेगा। तेज हवाओं के साथ आकाश में बिजली चमकने के साथ बारिश होगी।
विज्ञापन


उधर, जिला आपदा एवं प्रबंधन प्राधिकरण की चेयरमैन एवं डीसी प्रीति ने कहा कि गर्मी में लू से बचने के लिए हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें, अपना सिर ढककर रखें, कपड़े, हैट अथवा छतरी का उपयोग करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन), घर में बने पेय जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन कर तरोताजा रहें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें