फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: उद्घाटन को बीता साल ग्रामीण पेयजल को तरसे

Sun, 11 Aug 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत ब्लॉक के आठ गांवों में भाखड़ा जल परियोजना के तहत जो पीने का पानी मिलना था, वह एक साल बीत जाने के बाद भी नहीं मिल सका। इस समस्या को लेकर गांव शिमला, कौलेखां व कलायत के लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग को ज्ञापन सौंपकर काम से कराने की गुहार लगाई।

गांव शिमला के पूर्व सरपंच सिया राम ने कहा कि शिमला, पिंजूपुरा, खरक पांडवा, रामगढ़, लांबा खेड़ी, कोलेखां, ढूंढवा व कलायत के लोगों को भाखड़ा का पानी देने के लिए एक वर्ष पहले नहरी जल उठान परियोजना का उद्घाटन लगभग एक वर्ष पूर्व हुआ था। परियोजना का उद्घाटन तत्कालीन सांसद नायब सैनी व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने किया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ब्लॉक के आठ गांवों में जो भाखड़ा से पीने के पानी पहुंचाया जाना था उसका काम अभी तक रुका पड़ा है और पब्लिक पानी को तरस रही है। विभागीय उच्च अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। लगभग एक साल पहले गांव कौलेखां में हुए परियोजना के उद्घाटन के बाद से आज तक कार्य बंद ही पड़ा है। इसको लेकर सभी गांव के वर्तमान व पूर्व सरपंच कई बार विभाग के उच्च अधिकारियों से मिल चुके हैं पर कार्य की शुरुआत नहीं हो पा रही।
विज्ञापन


उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि इस परियोजना को पूरा कर आठ गांवों को पीने का पानी शीघ्र उपलब्ध नहीं करवाया जाता तो गांवों के लोग प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। विभाग के कनिष्ठ अभियंता रवि पूनिया ने बताया कि भाखड़ा से लेकर कलायत तक कुल 36 किलोमीटर क्षेत्र में पाइप लाइन दबनी थीं। 25 किलोमीटर क्षेत्र में पाइप लाइनें दब चुकी हैं और 11 किलोमीटर बाकी है। पाइप लाइनें समाप्त हो जाने के कारण से पाइप लाइनें दबाने का कार्य बीच में रुका हुआ है। सप्लाई आर्डर लग चुका है। पाइप आते ही कार्य शुरू हो जाएगा। इस मौके पर महेंद्र फौजी, बनवारी लाल, रामफल, ईश्वर फौजी, रमेश कुमार, रणवीर मौर, पवन कुमार, सुनील कुमार, विरेंद्र सिंह, रामकुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें