फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल की ईमानदारी से पंजाब में आप जीती : हरजोत सिंह

Sun, 11 Aug 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी/कैथल। आम आदमी पार्टी की ओर से शनिवार को पूंडरी विधानसभा में बदलाव जनसभा का आयोजन किया। इसमें पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री और वरिष्ठ नेता हरजोत सिंह बैंस ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल के लिए प्रदेश की जनता का समर्थन मांगा। कहा कि केजरीवाल की ईमानदारी से पंजाब में आप जीती है।

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह ने कहा कि 2011 में जब आंदोलन शुरू हुआ तो अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह से मुलाकात हुई। जब पार्टी बनी तो पंजाब में लोग मजाक उड़ाते थे। जब दिल्ली में पहली बार चुनाव लड़ा तो 70 में से 28 सीट जीतकर 49 दिन के लिए सरकार बनाई जिसे लोग आज भी याद करते हैं। पंजाब में 2017 में पहली बार चुनाव लड़ा तो 20 सीटें जीतकर मुख्य विपक्षी पार्टी बने। उसके बाद 2022 में पंजाब में 117 में से 92 सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में 300 सरकारी स्कूलों में पीले रंग की सरकारी स्कूल बस है, किसी से एक रुपये नहीं लेते। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, विधायक महेंद्र गोयल, स्वामी कृष्णानंद, राकेश खानपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें