फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ताइक्वांडो में यश को दूसरा स्थान रजत पदक पर कब्जा

Tue, 26 Aug 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
34 राजौंद में खेल का प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थी। संवाद 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। किठाना पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन महाराजा सूरजमल स्टेडियम में किया गया था। इस प्रतियोगिता में कुल 80 बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान किठाना पब्लिक स्कूल किठाना के छात्र यश ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया और रजत पदक जीता।

इसी प्रतियोगिता का दूसरा चरण 25 अगस्त को आयोजित हुआ। जिसमें 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।विद्यालय की प्रतिभावान छात्रा दिव्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्या एवं समस्त शिक्षकों ने दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य में और भी ऊंचाईयां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें