फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पंजा लड़ाओ में यश, अरमान को स्वर्ण पदक

Tue, 28 Jan 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कपिस्थल जिम में रविवार को पंजा लड़ाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता के बाद मुख्य अतिथि सुरेश मोगा, दीपक डागर और डॉ. श्रवण कुमार ने विजेता खिलाडिय़ों को पदक देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में 50 किलोभार वर्ग में यश तो 70 किलोभार वर्ग में अरमान ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

जिम संचालक पवन पहलवान ने बताया कि समय-समय पर जिम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी खिलाड़ी उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं और पदक जीतते हैं। रविवार को आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करना था। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुरेश मोगा ने किया।
उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और अपने संबोधन में युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलकूद में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेलों से मानसिक और शारीरिक संतुलन बेहतर होता है, जिससे युवा नशे से बच सकते हैं और अपने परिवार को भी सुरक्षित रख सकते हैं। प्रतियोगिता के समापन के बाद मुख्य अतिथि सुरेश मोगा, दीपक डागर और डॉ. श्रवण कुमार ने विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आशीष, जतिन शर्मा और अशोक बनवाला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये हैं प्रतियोगिता के परिणाम

50 किलो भार वर्ग में यश ने स्वर्ण, बादल ने रजत व प्रथम ने कांस्य पदक जीता। 70 किलो भार वर्ग में अरमान ने स्वर्ण, विशाल ने रजत और संजू ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार से 80 से अधिक किलो भार वर्ग में विनय ने स्वर्ण, नेहल ने रजत, जयदीप ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें