फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खो-खो में राजकीय उच्च विद्यालय जाखौली अव्वल

Tue, 28 Jan 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। कसान गांव के न्यू लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल में नेहरू युवा केंद्र की तरफ से ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें राजकीय उच्च विद्यालय जाखौली ए-टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला नेहरू युवा केंद्र अधिकारी दीक्षा मिश्रा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल से बच्चों का सर्वांगीण विकास होने के साथ तन मन दोनों स्वस्थ होते है।
विज्ञापन


खेल में किसी की हार जीत नहीं होती, बल्कि हारने वाला सीखता है और जीतने वाला आगे बढ़ता है। यहां आस पास के स्कूलों ने भाग लिया व नेहरू युवा केंद्र की ओर से आए स्वयंसेवकों ने भी खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए।

प्रधानाचार्य नंद लाल, जोगिंद्र, डिम्पल, विरेंद्र सहित कई अन्य ने भी

संबोधित किया।

खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय जाखौली ए-टीम प्रथम व जाखौली बी-टीम द्वितीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल के बच्चे प्रथम रहे।

वालीबॉल प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय कसान के विद्यार्थियों ने पहला स्थान हासिल किया व न्यू लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल के छात्रों ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


सभी विजयी प्रतिभागियों को

प्रमाण पत्र और मेडल देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र से प्रदीप राविश, संदीप व स्वयंसेवक गुरप्रीत कौर गरिमा, अंजली, मंजीत व प्रीति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें