फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झज्जर की टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। थ्रो बाल एसोसिएशन की ओर से आर एस मार्डन पब्लिक स्कूल कौल में आयोजित दो दिवसीय 42 वीं सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में झज्जर की सीनियर पुरुष टीम ने जहां ट्रॉफी हासिल की। वहीं सीनियर महिला श्रेणी में यमुनानगर की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। थ्रो बाल प्रतियोगिता में 21 जिले के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी नरेश आढ़ती मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला प्रधान विजय कुमार कौल ने की। सीनियर पुरुष में सेमीफाइनल के मैचों में झज्जर ने यमुनानगर की टीम को हराया। इसी तरह करनाल की टीम ने भिवानी की टीम को हराया। फाइनल मैच में झज्जर ने करनाल को हराया। सीनियर महिला सेमीफाइनल में यमुनानगर ने जींद की टीम को हराया। इसी तरह दूसरे सेमीफाइनल में कैथल ने सोनीपत की टीम को हराया। फाइनल में यमुनानगर ने कैथल को 2-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें