फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन बिजली की तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दुसैन में एक किसान के खेत में काम कर रहे 40 वर्षीय मजदूर की हाईटेंशन बिजली की तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

गांव आहूं निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके ताऊ का लड़का हुकम सिंह गांव दुसैन में गुरलाल सिंह के खेत में काम पर लगा हुआ था। उसके पास दो लड़के व दो लड़कियां हैं। रविवार सुबह करीब आठ बजे वह गुरलाल सिंह के खेत में कार्य कर रहा था। यहां खेत में बिजली की हाईटेंशन तार गुजर रही हैं। खेत में काम कर रहे हुकुम सिंह का सिर बिजली की तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसके मौत हो गई। आरोप है कि यह हादसा बिजली निगम की लापरवाही से हुआ है।
बता दें कि किसान गुरलाल सिंह द्वारा बिजली की तार को यहां से हटाने के संदर्भ में पहले भी संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन स्थिति ज्यों कि त्यों है। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी हिशम सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जिले में बिजली निगम की लापरवाही से कइयों की जान जा चुकी है, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारियों के कानों जूं नहीं रेंग रही। पिछले साल शहर में जींद रोड स्थित एक सैलून संचालक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। हालांकि अधिकारियों की ओर से सरकारी दफ्तरों में पत्राचार घूमते रहते हैं।
बिजली निगम के एक्सईएन सोमबीर ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। वहां के पूर्व सरपंच सुखबीर ने लाइन को शिफ्ट करने के मकसद से पोल को तोड़ा था। पोल टूटने की वजह से तार नीचे आ गईं। इसके बाद निगम के कर्मचारियों ने उसी स्थिति में लाइन को चालू कर दिया। इसमें जिन कर्मचारियों की गलती है, उनके खिलाफ विभाग कार्रवाई कर रहा है। इसके साथ पूर्व सरपंच सुखबीर और लाइन स्टाफ के जिन कर्मचारियों की वहां पर ड्यूटी थी उनके खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें