फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक

विज्ञापन
प्राचार्य ओम प्रकाश शर्मा विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
राजौंद। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल जाखौली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। विद्यालय के छात्र प्रिंस ने अंडर-17 जूडो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि विनीत ने अंडर-14 बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य ओम प्रकाश शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि सफलता निरंतर अभ्यास, अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास से ही मिलती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्राचार्य ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

प्राचार्य ओम प्रकाश शर्मा विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें