फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में खुशी प्रथम व सोनिया तृतीय

Sat, 25 Mar 2023 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की दो छात्राओं ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसमें महाविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा खुशी ने प्रथम व सोनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि 22 मार्च को चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह रोल ऑफ वूमेन इन इंडियन नेशनल मूवमेंट (1857-1947) विषय पर आधारित रही। विजेता दोनों छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अरुणा, श्वेता तंवर व रेनू शर्मा मौजूद रहीं।

वहीं एमएससी गणित की छात्रा भावना ने ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि 10 मार्च को चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड में ड्रग फ्री यूथ एंड एंटी तंबाकू क्लब के तत्वावधान में प्रतियोगिता हुई थी।
विज्ञापन


कल्पना ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज की छात्रा कल्पना ने वाराणसी में हुई सीनियर राष्ट्रीय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया व कांस्य पदक प्राप्त किया। कॉलेज पहुंचने पर प्रबंधन समिति के प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट व प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने छात्रा का स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. गुरदीप भोला, प्रो. अनुप धीमान, दीपिका व उर्मिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें