फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कुश्ती, जूडो में महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sat, 25 Mar 2023 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय महिला प्रतियोगिताओं में शुक्रवार को सर छोटू राम इंडोर स्टेडियम में कुश्ती व जूडो का आयोजन हुआ। इन प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर लासू यादव, स्नेहा, संजना ने शिरकत की। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाली खिलाड़ी को एक हजार, 700, 500 रुपये नकद इनाम व प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।
विज्ञापन


कुश्ती प्रतियोगिता के परिणाम-38 किलो भार वर्ग में महक प्रथम, ज्योति द्वितीय व शुभम तृतीय रहा। 44 किलो भार वर्ग में भतेरी प्रथम, अर्चना दूसरे व सिमरन ने तीसरा स्थान हासिल किया। 48 किलो भार वर्ग में काजल पहले, आरती दूसरे व नेहा ने तीसरा स्थान पाया। 50 किलो भार वर्ग में सिमरन ने पहला, आरती दूसरा व तन्नू तीसरे स्थान पर रही। 52 किलो भार वर्ग में खुशी प्रथम, साक्षी द्वितीय व खुशप्रीत कौर तृतीय रही।

इसी प्रकार 55 किलो भार वर्ग में अंजलि प्रथम, शीतल द्वितीय व कौशल ने तृतीय स्थान हासिल किया। 60 किलो भार वर्ग में कोशवी पहले, जानकी दूसरे व छवि तीसरे स्थान पर रही। 60 प्लस किलो भार वर्ग में सिमरन कौर प्रथम, आशा द्वितीय व रेखा ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूडो प्रतियोगिता में अंडर 18 में 36 किलो भार वर्ग में दिशा प्रथम, प्राची द्वितीय व एकता तृतीय रही। 40 किलो भार वर्ग में रेखा प्रथम, स्नेहा द्वितीय व शुभम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


इसी प्रकार 44 किलो भार वर्ग में शिवानी पहले, भतेरी दूसरे व आरती तीसरे स्थान पर रही। 44 प्लस भार वर्ग में जानकी प्रथम, स्मृति दूसरे व तानिया ने तीसरा स्थान हासिल किया।

18 से अधिक आयु वर्ग व 48 किलो भार वर्ग में सिमरन प्रथम, कर्मदीप द्वितीय व दर्शनकौर तृतीय रही। 52 किलो भार वर्ग में मधु प्रथम, खुशप्रीत द्वितीय व मधु ने तीसरा स्थान हासिल किया। 57 किलो भार वर्ग में पाशवी प्रथम, छवि द्वितीय व महक तृतीय स्थान स्थान पर रही। 57 प्लस में मनप्रीत प्रथम, आशा रानी द्वितीय व सोनाली तृतीय स्थान पर रही।

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास ने बताया कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए, जिससे उनके मानसिक व सामाजिक विकास होगा। लड़कियां अब हर क्षेत्र में अपना दम दिखा रही है तथा लक्ष्य हासिल करते हुए सफलता भी हासिल कर रही है। परिजनों को भी लड़कियों का पूर्ण सहयोग करना चाहिए।

इस अवसर पर बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह, चेतन शर्मा, अमरजीत, विजय कुमार, श्लेष सिरोही, कर्मवीर, सुरेश कुमार, हरीश, सुरेंद्र पाड़ला, संजय कुमार, विक्रम, सुरेंद्र धारीवाल व करण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें