फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच में महिलाओं ने लगाए चौके-छक्के

विज्ञापन
7-कैथल। प्रदेश स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में कैथल की विजेता टीम को बधाई देते हुए समाजसेवी - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। कैथल क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में खुराना रोड स्थित खालसा क्रिकेट मैदान पर सोमवार को तीन दिवसीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इसमें पहला मैच कुरुक्षेत्र और कैथल की टीम के बीच लीग मैच खेला गया। कैथल ने कुरुक्षेत्र को 10 विकेट से हराकर यह मुकाबला जीता। मैच में जब महिलाओं ने चौके-छक्के लगाए तो वहां मौजूद दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। मैन ऑफ मैच का खिताब महिमा को मिला।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रतियोगिता में समाजसेवी पाला राम सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने क्लब को 5100 रुपये पुरस्कार के रूप में देने की घोषणा की। इस मौके पर क्लब की सदस्यों ने पाला राम सैनी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में 20 से अधिक टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन कुरुक्षेत्र और कैथल के बीच लीग मैच हुआ। इसमें महिला खिलाड़ियों के खेल पर लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। कुरुक्षेत्र की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। पूरी टीम 20 ओवर में महज 85 रन बना सकी। सारिका ने सबसे अधिक 25 रन बनाए।
कैथल की महिमा ने चार ओवर में तीन विकेट लेकर कुरुक्षेत्र को सस्ते में समेट दिया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैथल की टीम ने बिना कोई विकेट गवाएं महज 10 ओवरों में ही मैच जीत लिया। ओपनर बल्लेबाजी रितिका शर्मा और महक ने कुरुक्षेत्र की टीम को खूब छकाया। रितिका ने 46 और महिमा ने 38 रन बनाए जबकि दो रन अतिरिक्त रहे। मैन ऑफ द मैच का खिताब कैथल की गेंदबाज महिमा को मिला। प्रतियोगिता के संयोजक मनोज कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता 15 जून तक चलेगी। पहले दिन एक ही मैच आयोजित किया गया। इस मौके पर कोच मनजीत, अनिल, रामभज शर्मा, नरेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें