फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बस में छूटे महिला के दस्तावेज, रुपये लौटाए

Sun, 10 Aug 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
40 कैथल। जींद से तितरम आई महिला का बैग बस में छूटने के बाद उसके भाई को सौंपते रोडवेज कर्मी। स्त - फोटो : जागरूक पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। हरियाणा राज्य परिवहन कैथल डिपो के परिचालक और चालक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। राखी बांधने मायके आई एक महिला का जरूरी दस्तावेज, राखियों और रुपये से भरा बैग बस में छूट गया था, जिसे कर्मचारियों ने सुरक्षित लौटाकर मानवता और निष्ठा का परिचय दिया।

हरियाणा रोडवेज जागृति मंच के कैथल डिपो प्रधान संदीप खटकड़ ने बताया कि रक्षा बंधन के पावन अवसर पर जींद निवासी 52 वर्षीय अंग्रेजों देवी अपने मायके तितरम जाने के लिए हरियाणा रोडवेज की किलोमीटर स्कीम बस से जींद से कैथल के लिए रवाना हुई थीं। सफर के दौरान वह अपना बैग बस में भूल गईं, जिसमें उनके जरूरी दस्तावेज, रुपये और अपने भाई के लिए लाई गई राखियां थीं।
विज्ञापन


कैथल बस स्टैंड पहुंचने पर जब उन्हें सामान गायब होने का पता चला तो वे बेहद दुखी हो गईं और मदद के लिए रोडवेज कर्मचारी संदीप खटकड़ से संपर्क किया।

स्थिति को गंभीरता से लेते हुए संदीप खटकड़ ने तुरंत वाट्सएप ग्रुप पर संदेश भेजा और जींद-कैथल मार्ग पर चलने वाले सभी चालक व परिचालकों से संपर्क किया। खोजबीन के बाद महिला का सामान चालक पुनीत और परिचालक राजवीर की बस में सुरक्षित मिला। दोनों कर्मचारियों ने बैग तुरंत वापस लौटा दिया।
विज्ञापन


सामान लेने के लिए महिला का भाई कैथल बस स्टैंड पहुंचा, जहां बहन-भाई के मिलने पर खुशी का माहौल बन गया। महिला ने रोडवेज कर्मचारियों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें