फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्कूटी सवार बदमाश मोबाइल लेकर भागा

Sun, 10 Aug 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अनाज मंडी चीका के पास स्कूटी सवार दो युवक एक व्यक्ति का मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। काकोत निवासी शीशपाल ने चीका थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 अगस्त की रात करीब 8 बजे वह अनाज मंडी चीका से गुजर रहा था। इस दौरान स्कूटी पर सवार दो अज्ञात युवक आए और उसका मोबाइल फोन झपटकर मौके से भाग निकले। पीड़ित ने युवकों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे काबू नहीं आए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

कलायत से बाइक चोरी, केस दर्ज
कैथल। कस्बा कलायत में चोर एक बाइक चुरा ले गए। कलायत निवासी सोमनाथ ने कलायत थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे उसकी बाइक चोरी हो गई। चोरी गई बाइक की कीमत लगभग 25 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें