फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्योढ खेड़ी नहर के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव ड्योढ खेड़ी नहर के पास शनिवार को पेड़ पर 40 वर्षीया महिला का शव फंदे पर लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की पहचान गांव बात्ता निवासी केली देवी के रूप में हुई। मृतका के देवर सुभाष ने बताया कि उसकी भाभी 14 अप्रैल को सुबह घर से काम से निकली थी। शाम तक नहीं लौटी तो अगले दिन सुबह कलायत थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी गई। इसके बाद शुक्रवार को रात में उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला। उसका शव चुन्नी से बने फंदे पर लटक रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि केली की हत्या की गई है। हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया गया है। महिला कैलरम निवासी एक व्यक्ति के खेत में मजदूरी करती थी। उसने 14 अप्रैल की शाम को घर आकर कहा था कि केली देवी को जल्दी से ढूंढ लो, वह पता नहीं कहां चली गई है।
विज्ञापन

कलायत एसएचओ बलदेव मलिक ने बताया कि मृतका के बेटे गुरजंट के बयान पर 174 के तहत कार्रवाई की गई है। जिस व्यक्ति पर परिजनों ने आरोप लगाए हैं, उससे पूछताछ की जाएगी। तीन डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें