फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो मामलों का मौके पर निपटारा

Thu, 19 Feb 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बुधवार को जिला जेल परिसर में विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन किया। इस अवसर पर विभिन्न न्यायालयों में लंबित छह मामलों को सुनवाई के लिए प्रस्तुत किया गया, जिनमें से दो मामलों का आपसी सहमति के आधार पर मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शेष मामलों में आवश्यक कार्यवाही जारी है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं प्राधिकरण की अध्यक्षा कंचन माही के निर्देशानुसार इसका आयोजन किया गया। लोक अदालत की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं प्राधिकरण के सचिव कंवल कुमार ने की। संवाद
विज्ञापन


साइबर दोस्त डिजिटल ई-हैंडबुक भेंट

कैथल। डॉ. विजय कुमार चावला ने अपनी पुस्तक ‘साइबर दोस्त डिजिटल ई-हैंडबुक’ तथा साइबर जागरूकता से संबंधित पोस्टर जिला सूचना अधिकारी दीपक खुराना को भेंट किए। उन्होंने बताया कि इस ई-बुक में साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और डिजिटल सतर्कता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सरल भाषा में दी गई है। जिला सूचना अधिकारी दीपक खुराना ने पुस्तक को उपयोगी बताते हुए कहा कि इसे विभिन्न विभागों में जागरूकता अभियान के तहत उपयोग में लाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें