विद्यार्थियों को जानकारी देते ग्लोबल टेक विशेषज्ञ साहिल ढुल। संवाद
कैथल। हारट्रोन एडवांस स्किल सेंटर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर साइंस में बीटेक व ग्लोबल टेक विशेषज्ञ साहिल ढुल ने शिरकत की।
उन्होंने सेंटर के विद्यार्थियों को एआई के बेहतर इस्तेमाल के साथ साथ इससे एप और वेबसाइट बनाना सिखाया। उन्होंने बताया कि आज एआई एप जो काम नि:शुल्क करके दे रही है, कुछ साल पहले कंपनियां इन्हीं कामों के लिए कर्मचारियों को लाखों रुपये का पैकेज देती थी। अब घर बैठे कोई भी व्यक्ति एप और वेबसाइट बना सकता है। एआई वो सब करके देगी जिसकी आप कल्पना कर सकते हो। ये अब आप पर निर्भर है कि आप अपने दिमाग का कितना इस्तेमाल कर सकते हैं और उससे कितना बेहतर काम कर नए बिजनेस आइडिया और स्टार्टअप की शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही इस समय मनचाहा कंटेंट बनाना भी एआई ने आसान कर दिया है। इतना ही नहीं अब किसी भी क्षेत्र में आप इसकी मदद ले सकते हैं। इससे पूर्व उनका हारट्रोन सेंटर पहुंचने पर निदेशक बलविंद्र ढुल ने स्वागत किया।
विद्यार्थियों को जानकारी देते ग्लोबल टेक विशेषज्ञ साहिल ढुल। संवाद