फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नंदू गैंग से जुड़े आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस टीम ने नंदू गैंग से जुड़े आरोपी गांव नैना निवासी अमन को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि 13 मार्च को पुलिस टीम ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए पूंडरी से फरल रोड पर सिरसा ब्रांच नहर पुल के पास से आरोपी गांव नैना निवासी करण उर्फ अंकुश व सौरभ उर्फ बाबा और गांव जलमाणा जिला करनाल निवासी सुमित उर्फ सिमी को काबू किया था। जांच के दौरान आरोपी करण के कब्जे से एक देशी पिस्तौल व कारतूस, आरोपी सौरभ के कब्जे से एक देशी पिस्तौल व कारतूस और आरोपी सुमित के कब्जे से दो मैगजीन व चार कारतूस बरामद किए गए थे। इसके अलावा आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और एक बाइक भी बरामद की गई थी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया था कि वे गैंग लीडर कपिल सांगवान उर्फ नंदू व उसके सहयोगी साहिल के कहने पर गैंग के अन्य सदस्यों से हथियार लेकर वारदात के बाद उन्हें आगे पहुंचाने का काम करते हैं। पूछताछ में सामने आया था कि नंदू गैंग दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान व पंजाब में फिरौती, सुपारी किलिंग, जमीन कब्जे व अवैध हथियार सप्लाई जैसी संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल रही है। आरोपियों के खिलाफ थाना पूंडरी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में पहले पांच आरोपी काबू किए जा चुके हैं। आरोपी अमन गिरोह में पैसों का लेनदेन करता था। आरोपी इससे पूर्व किसी अन्य मामले में दिल्ली तिहाड़ जेल में बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें