संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में मौसम लगातार परिवर्तनशील हो रहा है। पिछले कई दिनों में आसमान में बादलों की लुकाछिपी जारी रही। सोमवार को सुबह से हवाएं चलने से ठंड महसूस हुई। मौसम विभाग ने 13 मार्च तक बारिश होने की बात कही है।
कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मौसम समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि इस दौरान लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से नौ मार्च रात्रि से 13 मार्च के दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना है।
इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहने तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 11 और 12 मार्च के दौरान हवाएं मध्यम से तेज गति से चलने की संभावना है। 14 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने की संभावना से मौसम बदलेगा।