फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : लगातार गिर रहा पारा, डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह

विज्ञापन
Weather: mercury falling continuously, doctors advised to be health conscious - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। सर्दी का असर बढ़ने लगा है। पारा भी गिरने लगा है। धीरे-धीरे चलती शीतलहर भी लोगों को सर्दी का अहसास कराने लगी है। सूर्यदेव भी बादलों की ओट में छिपने लगे हैं।
विज्ञापन

शीतलहर के चलते ठंड बढ़ने लग गई है। बुधवार को दिन में धूप निकलने से जहां तापमान सामान्य रहा, वहीं दिन ढलने के साथ तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया। शीतलहर के चलते अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आगामी सप्ताह तक तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा और मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।
बुधवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया है। सुबह की शुरुआत भले ही ठंडक भरी हुई। लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप निकली जिससे लोगों को राहत मिली। हालांकि शाम ढलने के साथ एक बार फिर मौसम सर्द होने लगा। इस बीच अधिकतम तापमान मंगलवार की अपेक्षा 24 डिग्री से गिरकर 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार पारा गिरने से डॉक्टर भी लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि आगामी समय में रात को सर्दी बढ़ेगी। जो गेहूं की फसलों के लिए लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें