फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आज बदल सकता है मौसम, बारिश के आसार

Sat, 04 Oct 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में मौसम फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग की माने तो रविवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। आगामी दो-तीन दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है।

मौसम विभाग ने शनिवार रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की चेतावनी दी है, जिसके प्रभाव से 5 से 8 अक्तूबर तक जिले सहित प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि संभव है। इसके लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि मंडियों और खेतों में पड़ी धान की फसल को सुरक्षित रखें। पश्चिमी विक्षोभ के असर से आश्विन मास के इस समय में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को दिनभर कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे। हल्की धूप खिलने के बाद रविवार को फिर मौसम बदलने के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र, कैथल के विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में करीब दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी देखी गई। रविवार को सुबह से ही बादल छाने और दोपहर बाद घने बादल बनने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें