कैथल। सावन के इस पावन महीने में आसमान पूरी तरह से बादलों से घिरा नजर आया, जिससे ऐसा लगा कि अभी झमाझम बारिश होगी, लेकिन लोगों को मायूसी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग ने भी सोमवार सुबह से ही क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना जताई थी। दिनभर बादलों की आवाजाही तो बनी रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। मंगलवार को भी विभाग के अनुसार बारिश के आसार हैं।
सुबह से ही शहर में करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही थीं। इन हवाओं ने मौसम में थोड़ी ठंडक की उम्मीद जरूर जगाई, लेकिन दोपहर होते-होते हवा का यह सुहावना रुख बेअसर साबित हुआ।