फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन में जलभराव, सड़कें लबालब

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। शुक्रवार को हुई बारिश व ओलावृष्टि ने सीवन कस्बा में कई जगहों पर समस्याएं भी खड़ी कर दीं। जहां सडक़ों की हालत पहले से खराब थी, वहां बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर गया। यह गड्ढे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गए। सबसे अधिक बुरा हाल सीवन की फिरनी, जो सोसायटी बैंक से पटवार भवन होते हुए आगे निकलती है वहां पर देखा गया।
विज्ञापन

लंबे समय से जनता की मांग के बावजूद प्रशासन व नगरपालिका की ओर से इस सड़क का निर्माण नहीं करवाया जा रहा है। इसके साथ ही सोसायटी बैंक के पीछे की गलियों में पानी जमा हो गया और आने जाने में परेशानी हुई।
नगर की कई गलियों में पानी जमा होने से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया। बाजारों से ग्राहक नदारद रहे और दिन भर दुकानदार भी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। लोग बारिश से बचने के लिए घरों में ही रहना पसंद कर रहे थे। बारिश का सकारात्मक पहलू यह था कि इससे पेड़-पौधों की धूल धुल गई, और वातावरण स्वच्छ हो गया। खेतों में खड़े फसलों को भी इससे फायदा हुआ।
विज्ञापन

नपा की लापरवाही के कारण कई जगह जलभराव ने परेशानियां बढ़ा दीं। यह बारिश नगर की कई समस्याओं की तरफ भी इशारा कर गई। क्षेत्र के किसान राजेश रहेजा, सुरेंद्र सरदाना, अंतरजीत सिंह, नवदीप सिंह, कुलदीप सिंह, राजेंद्र सिंह व अन्य ने बताया कि डेरा गोबिंदपुरा व खानपुर के क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि हुई है।क
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें