फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जनमत करवाने के लिए पीएम विंडो में भेजा पत्र

Fri, 27 Dec 2024 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से वर्ष 2019 में जन आशीर्वाद यात्रा में सीवन नगर को पंचायत से नगर पालिका का दर्जा दिया गया। इसके कुछ समय के बाद ही इसे फिर से पंचायत बनाने की मांग तेज हुई है। कोर्ट से निराशा मिली तो जनमत करवाने के लिए पीएम विंडो में लोगों ने पत्र भेजकर गुहार लगाई है।

सीवन नगर पालिका का दर्जा रद्द करवाने की मांग का मामला कोर्ट में पहुंचा था। ऐसे में कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए पंचायत बनाने या नगर पालिका का दर्जा बरकरार रखने का अधिकार सरकार को दिया था। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन ने सर्वे करवा प्रस्ताव सरकार को भेजा था। अब कोर्ट में जाने वाले लोगों ने चुनाव होने से पहले पंचायत बनाने के पक्ष में जनमत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


उधर, अब अब नए साल में नगर निकाय में चुनावों में सीवन नगरपालिका के भी चुनाव हो सकते हैं। सरकार की ओर से वीरवार को ही सीवन नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण तय किया गया है। वहीं, चुनाव के लिए काफी समय पहले नगर पालिका कार्यालय में ईवीएम भी दी जा चुकी हैं।

पीएम विंडो में प्रार्थना पत्र भेजने वाले लोग बोले ः पीएम विंडो में प्रार्थना पत्र भेजने वाले सीवन निवासी सुरेंद्र नागपाल ने कहा कि सीवन ग्राम पंचायत के नगर पालिका बनने के बाद ही गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। पिछले साल ही सितंबर में इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था परंतु अक्तूबर में कोर्ट से भी ग्रामीण केस हार गए थे। कोर्ट ने यह अधिकार सरकार के पास होने का हवाला दिया था। अब दोबारा से कोर्ट में केस नहीं डल सकता है। उन्होंने बताया कि इसलिए अब पीएम विंडो में प्रार्थना पत्र भेजा गया है। अब उनकी केवल यही मांग है कि सरकार एक बार ग्राम पंचायत बनाने के लिए नगर पालिका के चुनाव से पहले जनमत जरूर करवाए। जनमत के अनुसार ही आगामी फैसला लें।

जिला पालिका आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि सरकार के आदेशों के तहत नगर पालिका में चुनाव की प्रक्रिया करवाई जाएगी। सरकार से जो आदेश मिलेंगे, उसी अनुरूप ही कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

लंबे समय से हो रहा नगर पालिका बनाने पर विरोध

गौरतलब है कि सीवन नगर पालिका बनने के बाद से ही इसका विरोध शुरू हो गया था। इसके बाद दोबारा से ग्राम पंचायत बनाने की मांग उठने लगी है। इस मांग के लिए लोगों ने धरना भी दिया, लेकिन बात नहीं बनी। लोगों का आरोप है कि सीवन नगरपालिका बनने के बाद गरीब लोगों पर टैक्स का बोझ बढ़ रहा है। मध्यम वर्ग के लोग भी इस टैक्स के झमेले से दुखी हो चुके हैं। पिछले साल की शुरूआत में ही ग्रामीणों ने नगर पालिका कार्यालय परिसर के बाहर धरना भी दिया था। इसके बाद पूर्व विधायक ईश्वर सिंह ने पंचायत बनाने का आश्वासन दिया, लेकिन कोई भी बात नहीं बन पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें