फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चोरी के मामले में एक वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से व्यापक पूछताछ सहित चोरीशुदा माल की बरामदगी के लिए पुलिस ने न्यायालय से एक दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि जगदीशपुरा निवासी सुखविंद्र कौर की शिकायत पर सदर थाना में चोरी का मामला दर्ज था। पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 1 जनवरी को सुबह के समय बच्चों सहित वह शादी समारोह में गई थी। दोपहर के समय जब वह वापस आई तो उसके घर में जगदीशपुरा निवासी मस्तान सिंह हाथ में पेचकस लिए खड़ा था और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। उसे देखकर मस्तान सिंह भाग गया था। मस्तान सिंह द्वारा उसकी अलमारी से सोने के आभूषण चोरी कर लिए थे। एसपी ने बताया कि दबिश देकर आरोपी मस्तान सिंह निवासी जगदीशपुरा को काबू कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें