फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पहली तक चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान

Fri, 26 Jul 2024 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार जिला में चल रहे फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का समय बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने दी है।

उन्होंने बताया कि अब यह अभियान एक अगस्त तक चलाया जाएगा। इस दौरान संबंधित बीएलओ की ओर से नए वोट बनाए जाएंगे और मृतकों व विधानसभा क्षेत्र छोड़ चुके मतदाताओं के नाम काटे जाएंगे। इसके साथ ही फोटोयुक्त मतदाता सूची में नाम, आयु तथा फोटो आदि का शुद्धिकरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त हुए नए कार्यक्रम के मुताबिक पुनरीक्षण अभियान 24 जुलाई की बजाय अब एक अगस्त तक चलाया जाएगा। दो अगस्त को मतदाता सूची का प्रारंभिक ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा। इसके अलावा दो से 16 अगस्त तक मतदाता सूची से संबंधित दावे व आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं।

निर्वाचक व पंजीयन अधिकारी 26 अगस्त तक दावे और आपत्तियों का निपटारा करेंगे। डीसी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जुलाई 2024 को क्वॉलीफाई तिथि मानी गई है। आयोग की हिदायतानुसार मतदाता सूचियों में अधिक से अधिक योग्य मतदाताओं के नाम शामिल करवाने तथा मतदाता सूचियों में अशुद्धियों को दूर करने के लिए 3 अगस्त 2024 (शनिवार), 4 अगस्त 2024 (रविवार) 10 अगस्त (शनिवार) तथा 11 अगस्त (रविवार) के दिन मतदान केन्द्रों पर विशेष कैंप आयोजित किए जायेंगे।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने यह भी बताया कि उक्त दिनों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रात: 9 बजे से सांय 5 बजे तक मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर नए वोट बनाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद संशोधित मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 27 अगस्त को किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें