संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। स्नातकोत्तर यानी पीजी की दाखिले को लेकर आवेदन प्रक्रिया फिलहाल संपन्न हो चुकी है। अब विद्यार्थियों को मेधा सूची जारी होने का इंतजार है। वीरवार देर शाम पोर्टल बंद हो चुका है। 27 जुलाई तक कॉलेजों में ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे।
जारी शेड्यूल के अनुसार, 27 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया चलेगी और 30 जुलाई को पहली मेधा सूची जारी होगी। इसमें जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा वे दो अगस्त तक फीस जमा कराकर दाखिला ले सकेंगे। इस बार उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने आवेदन के लिए विद्यार्थियों को 14 दिन का समय दिया था। अधिसूचना के अनुसार, इस बार दाखिले के लिए पहले चरण में ही मेधा सूची जारी होगी। जबकि दूसरे चरण में ओपन काउंसलिंग के तहत ही दाखिले किए जाएंगे।
उधर,कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया अंतिम चरण में आ गई है। अब विलंब शुल्क पर भी 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क लेकर ओपन काउंसलिंग में दाखिला दिया जा रहा है। दाखिले 30 जुलाई तक ही दिए जाएंगे। ऐसे में आगामी पांच दिनों में रोजाना 100 रुपये विलंब शुल्क बढ़ता जाएगा। इस हिसाब से अंतिम दिन 600 रुपये अतिरिक्त शुल्क देकर दाखिला दिया जाएगा।
कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिले 30 जुलाई को संपन्न होंगे। अभी शेड्यूल आगे बढ़ने की कोई संभावना नहीं है। पोर्टल बंद होने के बाद दाखिले की कोई संभावना नहीं रहेगी।
इस तरह से चलेगी पीजी की दाखिला प्रक्रिया
27 जुलाई तक : कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
30 जुलाई से 23 अगस्त तक : दो चरणों में काउंसिलिंग होगी।सास-बहू ने उठाई कोविड मरीजों को खाना पहुंचा ा पहुंचाने की जिम्मेदारी