फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 हजार 647 ने किए शहर में मतदाता सूची पर दावे एवं आपत्तियां

Tue, 15 Mar 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथल।
विज्ञापन
कैथ्‍ाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 नगर परिषद कैथल की वोटर लिस्ट में 4 हजार 647 लोगों ने दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाई हैं। इतनी बड़ी संख्या में आपत्तियां होने के कारण पांच अधिकारी इनके निपटारे में जुटे हुए हैं।
14 मार्च तक करना था दावे एवं आपत्तियों का निपटारा नगर परिषद कैथल की 31 वार्डों की वोटर लिस्ट के लिए आए दावे एवं आपत्तियों का 14 मार्च तक निपटारा किया जाना था। जिसके लिए सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता एके कौशिक, बीडीपीओ प्रेम सिंह, एक्सईन बिजली विभाग पीसी सैनी, तहसीलदार ओपी बिश्नोई एवं नायब तहसीलदार विजय सिंह की ड्यूटी लगाई हुई है। इन सभी अधिकारियों को 31 में से अलग-अलग वार्डों के लिए आए दावे एवं आपत्तियों के निपटान का काम सौंपा गया है। मंगलवार को भी नगर परिषद कार्यालय में अधिकारी इन आपत्तियों के निपटान में जुटे हुए थे।
विज्ञापन


4 हजार 647 ने किए दावे एवं आपत्तियां
शहर में 4 हजार 647 लोगों ने वोटर लिस्ट को लेकर दावे एवं आपत्तियां की हैं। इतनी बड़ी संख्या में इन आवेदनों के निपटान में भी समय लग रहा है।
गत 3 मार्च को ये शेड्यूल जारी किया गया था चुनाव आयोग द्वारा
हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति के संदर्भ में भेजी गई रिपोर्ट के बाद कैथल नगर परिषद तथा राजौंद नगर पालिका में सभी वार्डों की फोटो आधारित मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन किया गया था। जिसमें मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण एक जनवरी 2016 को क्वालीफाइंग तिथि मानकर किया जाएगा। संशोधित कार्यक्रमानुसार 8 मार्च तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकती थीं। इनके निपटारे के उपरांत 8 अप्रैल 2016 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। निर्धारित तिथि तक प्राप्त दावे एवं आपत्तियां का 14 मार्च तक पुनरीक्षण प्राधिकारी द्वारा निपटारा किया जाना था। इस निपटारे के खिलाफ 18 मार्च तक संबंधित व्यक्ति डीसी को अपनी अपील कर सकता है। निर्धारित अवधि तक प्राप्त अपीलों का 28 मार्च तक निपटारा करने के बाद 8 अप्रैल 2016 को कैथल नगर परिषद एवं राजौंद नगर पालिका के सभी वार्डों की फोटो आधारित मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन करने का शेड्यूल जारी किया गया था।
विज्ञापन


निपटाने के संबंध में किसी अधिकारी ने नहीं की पुष्टि
इन दावे एवं आपत्तियों का निपटारा हुआ या नहीं। इसकी पुष्टि किसी अधिकारी ने नहीं की। एमई नगर परिषद राजकुमार शर्मा ने कहा कि उन्हें यह नहीं पता कि सभी दावे एवं आपत्तियों का निपटारा हो गया या नहीं। वहीं एसडीएम कैथल नरेंद्र सिंह ने कहा कि वे कोर्ट केसों में व्यस्त थे। जिस कारण इन दावे एवं आपत्तियों के निपटान के लिए नियुक्त अधिकारियों की रिपोर्ट आई या नहीं। इस संबंध में कुछ नहीं बता सकते।
वहीं, डीसी निखिल गजराज ने काफी प्रयासों के बाद संपर्क करने पर कहा कि इस संबंध में कैथल एसडीएम से बात किजिए। मैं कुछ नहीं बता सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें