राजौंद। राजौंद के विभिन्न वार्डों में जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से पानी की पाइपलाइन न बिछाने पर लोगों व पार्षदों ने विरोध जताया। इस संबंध में पार्षद बुधवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मिले।
वार्ड नंबर 10 पार्षद व नपा के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनजीत राणा वार्ड 13 से पार्षद अशोक राणा, वार्ड एक से विकास राणा व वार्ड 11 से राजवीर ने उन्हें बताया कि उनके वार्डों में जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से पानी की पाइप लाइन नहीं बिछाई गई। इस संबंध में वह जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन से मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि राजौंद की जो पाइपलाइन बिछाई जानी थी, वह बिछाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जब इन चार वार्डों में पाइप लाइन बिछाई ही नहीं गई तो वह पाइप लाइन कहां गायब हो गई। इस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र संज्ञान लेते हुए उच्च अधिकारियों को शीघ्र जवाब देने की बात कही है।
वर्जन
जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन गौरव कंसल ने कहा कि जो पाइपलाइन नहीं बिछाई गई। वहां पाइप लाइन भेज दी गई है और जिन वार्डों में पानी की पाइप लाइन अभी नहीं बिछाई गई। वहां भी पाइप लाइन बिछाई जाएगी।