फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गांव फरल में ऊंचे रैंप से ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। पूंडरी से ढांड जाने वाली मुख्य सड़क पर गांव फरल में गुरुद्वारे के पास बनाए गए नए रैंप (ऊंचाई वाले उठाव) ने स्थानीय ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। रैंप की ऊंचाई इतनी अधिक है कि दोपहिया वाहन चालकों और वृद्ध नागरिकों को रोज़मर्रा की आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण गुरमहेंद्र सिंह, लाड़ी, जयदेव, तरसेम, सोनू, मेहूल, अनुज व गोलू ने बताया कि रैंप की ऊंचाई मानकों से अधिक है और इसका ढलान भी काफी तीखा है। इससे न केवल बाइक और साइकिल सवार गिर रहे हैं, बल्कि बारिश के दौरान पानी भी आसपास की गलियों में जमा हो जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रैंप बनाने से पहले गांववासियों से कोई परामर्श नहीं लिया गया। कई स्थानों पर ऊंचाई इतनी अधिक है कि वाहन नीचे से टकराते हैं और क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य सड़क से शिव मंदिर व गुरुद्वारे के सामने गांव में प्रवेश करने के लिए यह दोनों गली मुख्य हैं। सड़क से नाला बहुत ऊंचा करने से सड़क का पानी किसी भी हालत में नाले में नहीं जा पाएगा। जिस कारण सड़क के टूटने का भी खतरा रहेगा। रैंप पर कच्ची मिट्टी डालने से लोग फिसल कर चोटिल भी हो रहे हैं। खासकर स्कूली छात्राओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन वरुण कंसल ने बताया कि यह समस्या अभी उनके संज्ञान में आई है। जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें