फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खेलों को बढ़ावा देने के लिए सुविधा मुहैया करवाने के दावे पर राजौंद में नहीं है खेल मैदान

विज्ञापन
32 राजौंद में स्थित सरकारी स्कूल का मैदान। संवाद
विज्ञापन
राजौंद। सरकार के प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए व खिलाड़ियों को हर सुविधा मुहैया करवाने के दावे हैं, लेकिन राजौंद क्षेत्र के अधिकांश गांवों में खेल मैदान तक नहीं है। जिस कारण खिलाड़ियों को खाली खेतों व गलियों में खेलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। क्षेत्र में अधिकतर गांवों में खेल मैदान के अभाव के चलते खिलाड़ियों को कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। खेल प्रेमियों ने बताया कि गांव में खेलने के लिए खेल मैदान न होने के कारण गांव के युवाओं को खेलों से वंचित रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने बताया कि वह खेल मैदान के अभाव में वह न तो खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवा सकते हैं तथा न ही वह अभ्यास कर सकते हैं।
इन खिलाड़ियों ने बताया कि खेतों में बनाए गए अस्थाई मैदानों में भी उन्हें कुछ दिन खेलना ही नसीब हो पाता है, क्योंकि खाली खेतों में कुछ दिन बाद बिजाई कर दी जाती है, जिससे उनसे वह मैदान भी छिन जाते हैं।
इसके बाद खिलाड़ियों को गांव की सड़कों व गलियों में खेलना पड़ता है। इन खिलाड़ियों ने बताया कि खेल के मैदान के अभाव में गांव की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर नहीं मिलता, जिससे कई प्रतिभाएं दबकर रह जाती हैं।
विज्ञापन

क्रिकेट प्रेमी राहुल छाबड़ा, पवन मितल, मनोज शर्मा, जोगिंद्र सिंह, सोनू शर्मा, मोहन शर्मा, दीपक ने बताया कि अगर कस्बा में एक अच्छा खेल स्टेडियम बनाकर उसमें एक कौच की नियुक्ति की जाए तो कस्बा से कई होनहार खिलाड़ी प्रदेश व देश व विदेश तक अपनी बहादुरी के परचम लहरा सकते हैं।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों ने मांग की कि कस्बा में एक खेल स्टेडियम अवश्य बनाया जाए ताकि गांव के होनहार खिलाड़ी अपने अंदर छुपी प्रतिभा को निखार सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें