फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालमेल के साथ कार्य करें ग्राम सचिव और सीपीएलओ : एडीसी

Wed, 05 Feb 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने मंगलवार को खंड कैथल व ढांड के सभी सीपीएलओ व ग्राम सचिव की बैठक ली और परिवार पहचान पत्र संबंधित मुद्दों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी आपसी तालमेल के साथ कार्य करें, ताकि सभी पात्र लोगों को योजनाओं को लाभ मिल सकें।

उन्होंने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सीपीएलओ के बैठने के लिए उचित स्थान व कंप्यूटर की व्यवस्था करें। इसके साथ ही ग्राम सचिवों को निर्देश दिए कि वे सीपीएलओ के साथ तालमेल करके काम करें, ताकि पंचायत व परिवार पहचान पत्र से संबंधित कार्य को सुचारू रूप से चलाया जा सके।
विज्ञापन


वहीं क्रीड विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि सीपीएलओ की कोई समस्या है तो उनका निपटान जल्द से जल्द किया जाए। एडीसी ने एक-एक कर सभी सीपीएलओ से उनके कार्य के बारे में फीडबैक लिया।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी संबंधित अधिकारी अपने टारगेट को समयबद्ध पूरा करें। इस अवसर पर क्रीड़ विभाग से सोमपाल व डा. रमेश कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें