फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विजिलेंस ने समन स्टाफ के ईएसआई को दबोचा

Wed, 17 May 2023 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। विजिलेंस कैथल की टीम ने मंगलवार को अंबाला विजिलेंस में भ्रष्टाचार उन्मूलन अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में कैथल में समन स्टाफ में कार्यरत ईएसआई को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार किए गए कर्मचारी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अंबाला विजिलेंस में 25 मई 2022 को केस दर्ज किया था। घटनाक्रम के अनुसार कैथल में समन स्टाफ में कार्यरत ईएएसआई जयपाल सिंह 25 मई को सिरसा निवासी मुकेश को समन तामील करवाने गया था। उस समय मुकेश सिरसा से बाहर था। उसने मुकेश को गिरफ्तारी का भय दिखाया।

दोनों में लेन-देन की बात हुई। जयपाल ने दो हजार रुपये की मांग की। मुकेश ने यह राशि उसके गूगल पे खाते में ऑनलाइन भेज दी। उसी समय विजिलेंस की टीम भी छापामारी के लिए तैयार थी। गूगल पे का सुबूत सामने आने पर विजिलेंस टीम ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसमें अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन


विजिलेंस प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि विजिलेंस टीम ने 25 मई 2022 को दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए ईएसआई जयपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। यह कर्मचारी समन स्टाफ कैथल में कार्यरत था। उसने सिरसा निवासी मुकेश से गिरफ्तारी वारंट का भय दिखाकर

गूगल पे के माध्यम से दो हजार रुपये की राशि अपने खाते में डलवा ली थी। इस मामले में उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें