फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धार्मिक स्थलों पर न किया जाए नशा

Tue, 16 May 2023 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की बैठक नीम साहब गुरुद्वारा में हुई। बैक में जिला प्रभारी अंग्रेज सिंह गुराया ने बताया कि पटियाला के गुरुद्वारा में एक युवती के शराब पीकर बेअदबी करने पर एक व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा धार्मिक स्थान है। यहां नशा कर हुड़दंग करना गलत है। इससे इन पवित्र स्थानों की गरिमा तार-तार होती है। ऐसे बेअदबी करने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। धार्मिक स्थानों पर जो भी असामाजिक तत्व इस तरह की हरकत करेगा उनके खिलाफ कमेटी सख्त कार्रवाई करेगी। इसकी अध्यक्षता कमेटी के जिला प्रभारी अंग्रेज सिंह गौराया ने की। बैठक में कमेटी सदस्य साहब सिंह चक्कू, मैनेजर अमरीक सिंह सांघन, कैशियर बेअंत सिंह, सर्वजीत सिंह सैर, दारा सिंह दुसैन, निशान सिंह सहित अन्य सेवादार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें