फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कोहरे में रेंगे वाहन, आज बूंदाबांदी की संभावना

Sun, 01 Feb 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कोहरे और शीतलहर के बीच शनिवार को मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिले। सुबह की शुरुआत घने कोहरे और ठिठुरन के साथ हुई। इस दौरान सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। फिर नौ बजे के बाद खिली सुनहरी धूप ने लोगों को कंपकंपी से थोड़ी राहत दिलाई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

शनिवार की सुबह घनी धुंध की चादर ने पूरे क्षेत्र को अपनी आगोश में ले लिया। दृश्यता कम होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। हेडलाइट जलाकर भी वाहन रेंगते नजर आए, जिससे दफ्तर और जरूरी काम पर निकलने वालों को भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली बर्फीली हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी, खासकर दोपहिया वाहन चालकों का बुरा हाल रहा। कंपा देने वाली ठंड के बीच सुबह करीब नौ बजे सूर्य देव के दर्शन हुए। जैसे-जैसे कोहरा छंटा और धूप की तपिश बढ़ी, लोगों ने राहत की सांस ली। पार्कों, छतों और खुले मैदानों में लोग धूप सेंकते दिखे।

हालांकि, धूप निकलने के बावजूद हवाओं में मौजूद नमी से ठंड का अहसास बना रहा, लेकिन बीते दिनों की तुलना में दोपहर काफी सुकून भरा रहा।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आ रही गिरावट और उतार-चढ़ाव ने जनजीवन प्रभावित किया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों पर पड़ रहा है, जिससे सुबह-शाम ठंड का प्रकोप अधिक है। चिकित्सकों ने बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी। सुबह-शाम की ठंड बच्चों और बुजुर्गों के लिए घातक हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें