कलायत। दिल्ली में 2 फरवरी को होने वाले प्रदर्शन में कलायत के मनरेगा मजदूर भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इस प्रदर्शन की तैयारी के तहत यूनियन द्वारा पिछले पांच दिनों से गांव-गांव में चौपाल सभाएं आयोजित की गईं। यूनियन सदस्या अजय आशू ने बताया की दिल्ली रैली में सिमला, पिंजुपुरा, चौशाला, बालू, रामगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मजदूर शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 2 फरवरी को मनरेगा कानून के 20 वर्ष पूरे हो रहे हैं। सिमला के मेट अनिल ने कहा कि मनरेगा मजदूर मनरेगा बचाओ मोर्चा के बैनर तले दिल्ली में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। क्रांतिकारी मनरेगा मजदूर यूनियन के अजय ने कहा कि मनरेगा मजदूरों की मांग है कि मनरेगा को सशक्त रूप से लागू किया जाए। संवाद