फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: करोड़ा गांव के वीर गुरमीत को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Thu, 29 May 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी/कैथल। जम्मू कश्मीर में तैनात करोड़ा के वीर गुरमीत को गांव वालों ने बुधवार को अंतिम विदाई दी। महज 25 वर्षीय गुरमीत की पार्थिव देह सुबह गांव पहुंची। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

पूर्व सैनिक एसोसिएशन के प्रधान जगजीत सिंह ने बताया कि गुरमीत श्रीनगर में ड्यूटी पर थे। वहां वह बीमार हो गए। डॉक्टरों ने उन्हें काला पीलिया बताया था। उन्हें दिल्ली के आर आर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, गुरमीत 2017 में सेना में भर्ती हुए थे। वह जम्मू कश्मीर में 20वीं बटालियन ग्रेनेडियर रेजिमेंट में तैनात थे। गुरमीत की अभी शादी नहीं हुई थी। परिवार में उनके माता-पिता और एक बड़ा भाई है। पिता खेती करते हैं।

गुरमीत के भाई कुलदीप ने कहा कि परिवार के लोगों को मंगलवार को भाई के निधन की सूचना मिली। करोड़ा में राजकीय सम्मान के साथ हुए गुरमीत के भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी।

फौजी गुरमीत सिंह जनवरी माह में पांच महीने पहले ही छुट्टी के बाद खुशी से ड्यूटी पर लौटे थे। बताया कि ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के अस्पताल ले जाया गया। दिल्ली अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरमीत अविवाहित था और उसकी शादी की बात चल ही रही थी।

गुरमीत के पिता तीन एकड़ के किसान ः गुरमीत के परिवार में माता-पिता और दो भाई बहन है। बड़े भाई मनदीप और बहन सुनीता की शादी हो चुकी है। पिता राजा राम गांव में ही तीन एकड़ जमीन पर खेती करते हैं।

गुरमीत की पढ़ाई गांव के सरकारी स्कूल में ही हुई है। 12वीं करने के बाद वह 2017 में सेना में सिपाही के पद पर भर्ती हो गए थे।

गुरमीत के पिता राजा राम ने कहा कि जब गुरमीत बीमार हुआ था, तब से परिवार के लोग उसके साथ ही हैं। हमें अपने बेटे पर पूरा गर्व है। वहीं मां सुनीता ने कहा कि गुरमीत घर में सबका लाडला था।

जनवरी में छुट्टी पर आए थे करीब एक महीना वह घर पर रहे। फरवरी में वह ड्यूटी पर लौट गए थे। परिवार के लोगों ने बताया कि छुट्टी पर गुरमीत स शादी की बात की पर उन्होंने फिलहाल शादी करने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद परिवार के लोगों ने शादी की बात टाल दी थी।

दोस्तों ने बताया ज़िंदादिल था गुरमीत

गुरमीत के दोस्त संजय कुमार ने बताया कि वह गुरमीत के साथ 12वीं क्लास तक पढ़ा है। गुरमीत ने नॉन मेडिकल से 12वीं पास की थी। 2017 में मैंने और गुरमीत ने अंबाला में ओपन भर्ती दी थी। उस दौरान गुरमीत का चयन हो गया था और उसका रहा गया था।
विज्ञापन


एसडीएम अजय सिंह भी हुए शामिल

कैथल। करोड़ा निवासी व भारतीय सेना की 20 ग्रेनेडियर रेजिमेंट में तैनात सैनिक गुरमीत सिंह के निधन पर जिला प्रशासन की ओर से कैथल एसडीएम अजय सिंह अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार में गांव सहित जिले भर से भारी संख्या में लोगों ने जवान गुरमीत सिंह को भावभीन विदाई दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें